फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 17 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, एक लाख बकाया जमा कराए गए

Mon, 05 Jun 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लालगंज में विद्युत कनेक्शन की जांच करते विभागीय अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लालगंज। प्रयागराज मंडल विद्युत वितरण खंड के मुख्य अभियंता के औचक निरीक्षण को लेकर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। लालगंज के एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार नगर में अवैध विद्युत कनेक्शन तथा बकाया विद्युत बिल की चेकिंग के लिए निकले थे। इस बीच प्रयागराज मंडल के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गंगवार तथा अधीक्षण अभियंता सत्यपाल भी आ गए।
विज्ञापन

विभाग की ओर से चलाए गए अभियान की जानकारी पर दोनों अफसर पहुंचकर अभियान में शामिल हो गए। उनकी मौजूदगी में एसडीओ आशुतोष कुमार ने 17 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा और एक लाख तीन हजार रुपये का बकाया बिल जमा कराया। फिर मुख्य अभियंता विनोद कुमार गंगवार व अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने विद्युत विभाग की ओर से लगाए गए शिविर का भी निरीक्षण किया।
अफसरों ने अवर अभियंताओं से बकाया विद्युत बिल की वसूली के बारे में जानकारी ली। एसडीओ आशुतोष कुमार ने उन्हें जरूरी जानकारी दी। अफसरों के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। कार्यक्रम में अवर अभियंता सिलवंत सिंह, बृजेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें