फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: प्रेमी के साथियों संग पत्नी ने कराई थी पति की हत्या

Sat, 18 Feb 2023 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी व प्रेमी ने साथियों संग मिलकर की थी पिंटू की हत्या
विज्ञापन

-पुलिस ने प्रेमी व उसके साथी को लिया हिरासत में, घटना में शामिल दो आरोपी फरार
-बच्चों के बयान के बाद पुलिस की सख्ती पर टूट गई हत्यारोपी पत्नी राधिका, चेहरे पर शिकन नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज पूरे ललन सिंह निवासी पिंटू सरोज की हत्या पत्नी राधिका ने प्रेमी संग मिलकर की थी। आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और उसके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पिंटू के बच्चों के बयान के बाद पत्नी राधिका टूट गई। हालांकि पति की हत्या का आरोप लगने के बाद उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी।
पिंटू के शव का वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टर नौशाद अली व प्रवीण रंजन ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में मौत की वजह गला कसने से हुई बताई गई है। इसके बावजूद जांच के लिए विसरा प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कटरामेदनीगंज के पूरे ललन सिंह मोहल्ला निवासी पिंटू सरोज का शव बृहस्पतिवार को घर से दौ मीटर दूर मिला था। उसकी गला कसकर हत्या करने के बाद शव को सरसों के खेत में फेंका गया था। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे पिंटू के परिजन पत्नी राधिका पर शक जताते हुए पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने राधिका को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। हालांकि राधिका बहानेबाजी करती रही। पुलिस ने उसके मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो भेद खुल गया। इस बीच मृतक के बेटे अर्पित व अर्जित ने पूछताछ के दौरान जो जानकारी दी, उससे घटना से पर्दा लगभग हट गया।
सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात कटरामेदनीगंज का रहने वाला प्रेमी राधिका के घर गया था। अचानक पिंटू भी घर आ गया। इस पर नाराजगी जताते हुए पिंटू पत्नी से विवाद करने लगा। इस दौरान पत्नी व प्रेमी के साथ मिलकर मफलर से पिंटू का गला कसकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कुछ देर बाद प्रेमी ने अपने तीन साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर शव उठाया और सरसों के खेत में फेंक दिया। ताकि लोगों को उन पर शक न हो।
पुलिस के मुताबिक सख्ती के बाद राधिका भी टूट गई और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी संग उसके एक दोस्त को दबोच लिया। जबकि शव ठिकाने लगाने में शामिल दो आरोपी घर से फरार मिले। पुलिस हिरासत में पति की हत्या में शामिल पत्नी राधिका के चेहरे पर कोई शिकन नहीं नजर आई। पिंटू के दोनों बेटों को बाबा अपने साथ घर ले गए।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता सीताराम सरोज व भाई विजय कुमार शव लेकर घर चले गए। जहां देर शाम गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट-
साहब, मेरा बेटा दोषी है तो इसे सजा जरूर मिले
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज नगर पंचायत में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी। एक आरोपी पुलिस के हाथ लग गया, मगर मुख्य आरोपी घर से फरार मिला। मोहल्ले के लोगों के अनुसार प्रेमी के पिता ने पुलिस अफसर के सामने कहा कि यदि उसका बेटा दोषी है तो उसे सजा जरूर मिले। जैसे ही वह घर पहुंचा, उसने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बात की इलाके में खासी चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें