फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इंतजार खत्म, संयुक्त चिकित्सालय शिवसत में ओपीडी शुरू

विज्ञापन
​शिवसत के संयुक्त अस्पताल ओपीडी में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
शहर से सटे शिवसत में बनकर तैयार सौ बेड के संयुक्त चिकित्सालय में आखिरकार ओपीडी सेवा शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने आठ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के साथ ओपीडी का संचालन शुरू करा दिया।
विज्ञापन

अस्पताल शुरू होने से अब आसपास के गांवों के मरीजों को मेडिकल कॉलेज की लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। सामान्य जांच, दवा और प्राथमिक उपचार यहीं हो सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बारिश के बाद यहां आईपीडी सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अस्पताल में अभी औसतन सिर्फ 10 मरीज ही ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जानकारी होने पर मरीजों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


इन चिकित्सकों की तैनात

अस्पताल में सीएमएस की जिम्मेदारी डॉ. ओपी सिंह को दी गई है। साथ ही ईएनटी सर्जन डॉ. इंद्र प्रकाश प्रजापति, दंत चिकित्सक डॉ. उत्सव, नेत्र सर्जन डॉ. संयोगिता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अलीम खान, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन, फिजिशियन डॉ. शेर अली और मेडिकल ऑफिसर डॉ. आयुषी व फार्मासिस्ट हरिकेश की तैनाती की गई है।

इनसेट

सात जुलाई से हो रहा संचालन
शिवसत अस्पताल का संचालन सात जुलाई से हो रहा है, बावजूद इसके स्थानीय लोग भी अनजान हैं। मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर इस अस्पताल को संवारा गया है।


वर्जन
शिवसत अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। बारिश के बाद आईपीडी शुरू होगी। जैसे-जैसे मरीजों की भीड़ बढ़ेगी उसी तरह सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। - डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।

शिवसत के संयुक्त अस्पताल ओपीडी में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें