फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बनाया बांस का पुल

Mon, 15 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जामताली। शिवगढ़ विकास खंड क्षेत्र स्थित बुढ़ौरा गांव के लोग नाले का पुल टूट जाने से परेशान हैं। ग्रामीण टूटे पुल पर बांस की चहली रख कर आवागमन का जतन कर रहे हैं। मौजूदा स्थिति यह है कि लोगों को नाले के पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


बुढ़ौरा गांव के पास से निकले नाले पर बना पुल काफी पुराना था। डेढ़ माह पूर्व पुल टूट गया। इससे रानीगंज-पट्टी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। लोगों को करीब दस किलोमीटर दूर चक्कर काटकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेश सिंह, केदारनाथ मिश्र, सुखई दीन आदि कहते हैं कि पुल टूटने की खबर तहसील दिवस में अफसरों को दी गई। अतिशीघ्र बनवाने की मांग भी की गई थी। मगर अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। उपेक्षा से आजिज ग्रामीण अब टूटे हुए पुल पर बांस की चहली बना रहे हैं। ग्रामीण इसी चहली के पुल से आवागमन के जुगाड़  की कोशिश में हैं। क्योंकि लोगों को नाले के पानी से होकर जाना पड़ता है। बाइक सवार भी नाले से होकर ही आते जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें