फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीड़ितों को मदद का इंतजार, दाने-दाने को हो रहे मोहताज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने दहिलामऊ के गायघाट रोड से बारिश का पानी निकलवा दिया है। लोगों के घरों के भीतर अभी भी कीचड़ मौजूद है। गृहस्थी का सामान पानी भरने से खराब हो गया है। पीड़ित परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। स्थानीय लोग खाने-पीने की वस्तुएं मुहैया करा रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जिले में भारी बारिश के कारण शुक्रवार रात से ही गाय घाट रोड निवासी पांच परिवार के 30 लोग टीन शेड के नीचे डेरा जमाए हुए हैं। पीड़ितों को जिला प्रशासन द्वारा सोमवार दोपहर बाद से भोजन तक मुहैया नहीं कराया गया। पांच पीड़ित परिवार के लोगों ने डीएम को मदद के लिए पत्र सौंपा था।
पीड़ित रेखा देवी ने बताया कि सोमवार के बाद से कोई सरकारी कर्मचारी हम लोगों का हालचाल लेने नहीं आया। स्थानीय लोग भोजन दे रहे हैं। मदद के लिए डीएम को पत्र भी दिया पर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। घर में कीचड़ भरा है। गृहस्थी का सामान खराब हो गया है। राजेंद्र कुमार ने बताया कि पानी भरने से घर की दीवारों में दरार आ गई है। कुछ हिस्सा धंस गया है। प्रशासन से मदद मिल जाए तो मुश्किल आसान हो जाएगी। पीड़ित रामचंद्र, मूलचंद्र व सरोज कुमारी ने बताया कि 24 घंटे से कोई अधिकारी नहीं आया। जीने-खाने की व्यवस्था नहीं है। हमारी कहीं भी सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें