फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निर्माणाधीन पानी की टंकी की सीढ़ी गिरी, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक की लागत से इलाके के कंजा सराय गुलामी में निर्माणाधीन पानी की टंकी का आधा हिस्सा भर भरा कर गिर गया। जबकि बाकी हिस्सा एक तरफ झुका हुआ है। हालांकि मध्य रात्रि में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मंगलवार सुबह मलबे को जेसीबी लगाकर हटाया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर जाने के लिए बनाई गई सीढ़ियां अचानक तेज आवाज के साथ गिरने लगीं। इस दौरान एक-एक हिस्सा अलग-अलग स्थान पर गिरने लगा।
रात्रि का समय होने के कारण आवाज सुनकर टंकी के पास रहने वाले राम सुचित सिंह, रामजस वर्मा व अच्छेलाल वर्मा सहित कई लोग बाहर निकल आए। नजारा देखकर लोग डरकर घर से बाहर भागने लगे। निर्माण करने वाले मजूदरों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान पति आनंद शुक्ला को दी।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग के लोगों को सूचित किया। मंगलवार सुबह विभाग के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे और जेसीबी से गिरा हुआ मलबा हटा दिया।
स्थानीय ग्रामीण निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की चर्चा करते नजर आए। बता दें कि कंजासराय गुलामी में पिछले एक वर्ष से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें