फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के पहले कापियों का बंडल होगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ होने के पहले कापियों के बंडल सैनिटाइज किए जाएंगे। मूल्यांकन परिसर को सैनिटाइज करने के साथ ही सामाजिक दूरी का ख्याल रखना अनिवार्य किया गया है। एक कक्ष में दो मीटर की परिधि में ही दूसरा टीचर बैठेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से प्रारंभ हो रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मूल्यांकन में परीक्षकों को संक्रमण से बचाने के लिए शासन ने पत्र जारी कर सावधानी बरतने को कहा है। मूल्यांकन प्रारंभ होने के पहले मूल्यांकन केंद्रों पर डंप कापियों के बंडल को सैनिटाइज करने और कालेज परिसर को प्रतिदिन सैनिटाइज करने को कहा है। मूल्यांकन करने वाले एक परीक्षक से दूसरे परीक्षक की दूरी कम से कम दो मीटर रखी गई है।
इससे कम दूरी होने पर संक्रमण का खतरा बना रहता है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी जरुरी पहल करने को कहा है। इधर डीआईओएस के निर्देश पर मूल्यांकन केंद्रों पर साफ-सफाई का अभियान प्रारंभ हो गया है। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि सभी प्रिंसिपलों और शिक्षकों को पत्र जारी करके पांच मई को अपने मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है। अगर कोई परीक्षक कॉपियों का मूल्यांकन करने से जानबूझकर गायब रहता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें