वाहन चलाते समय यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों को तोड़ने वालों पर अब परिवहन विभाग सख्ती करने जा रहा है। विभाग ऐसे वाहन स्वामियों को नोटिस भेज रहा है, जिनके वाहनों का एक अपराध में कई बार चालान हुआ है। बावजूद इसके जुर्माना जमा नहीं किया जा रहा है।
परिवहन विभाग ने पहले चरण में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर हुए चालान की रिपोर्ट बनाई है। इनमें किसी का तीन बार तो किसी का पांच बार चालान हुआ है। कई लोगों का आठ बार तक चालान हुआ। ऐसे वाहन जिनका 10 से अधिक बार चालान हो चुका है और उन्होंने जुर्माना नहीं भरा है, ऐसे वाहन स्वामियों की सूची बनाई जा रही है।
इसके साथ ही व्यावसायिक वाहनों के चालान की जांच भी की जा रही है। इन वाहनों की पूरी हिस्ट्री तैयार होगी। इसके लिए साफ्टवेयर में बदलाव किए गए हैं ताकि किसी व्यक्ति का अगर पांच बार से अधिक चालान होता है तो उस वाहन के मालिक को पूरी जानकारी खुद अपडेट हो जाएगी। अभी तक बिना हेलमेट लगाने वाले 3680 चिह्नित हुए हैं। जिन्हें तीसरी बार विभाग की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। संवाद