फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चोर-चोर का मचा शोर, पिटाई कर तोड़ी बोलेरो

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली में शनिवार की रात चोर-चोर का शोर मचा नर्सिंग होम कर्मचारी उसके मामा और बाईपास निर्माण में लगे मजदूरों की पिटाई की गई। मारपीट करने वाले सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि कई घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

जेठवारा के तारापुर निवासी 28 वर्षीय आदित्य शर्मा शहर के सिविल लाइंस में एक नर्सिंग होम में काम करते हैं। वह अपने साथी राहुल के साथ शनिवार की शाम खाना खाने मामा कृष्ण कुमार शर्मा के घर भदोही गए थे। रात करीब 11 बजे वह बाइक लेकर नर्सिंग होम लौट रहे थे। भदोही इंटर कॉलेज के करीब हाथ में लाठी डंडा लेकर खड़े कुछ लोगों ने उनके चोर होने की आशंका में रोक लिया। ग्रामीण आदित्य को पीटने लगे। मौका पाकर राहुल भाग निकला। उसने हकीकत बताते हुए अपने मामा कृष्ण कुमार से बात कराते हुए मौके पर बुलाया। फिर भी लोग उसे पीटते रहे। मौके पर पहुंचे मामा को भी लोगों ने पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो लोग तितर बितर हो गए। रात करीब 11.30 बजे बाईपास पर काम कर रहे मजदूर बोलेरो से गुजर रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। बाराबंकी के रहने वाले 27 वर्षीय मजदूर मनीष व उसके साथियों को रोक लिया। तीन ग्रामीणों ने मजदूरों पर बिना किसी बात के रॉड से हमला कर दिया। मनीष हमलावरों के बीच फंस गया, जबकि दूसरे मजदूर भाग निकले। आरोपियों ने बोलेरो तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में घायल आदित्य, उसके मामा कृष्ण कुमार व मजदूर मनीष को मेडिकल कॉलेज लाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले सात आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


सुलह समझौते का बना रहे दबाव
भदोही गांव के कृष्ण कुमार शर्मा व उनके भांजे आदित्य को पीटने वाले अब उनके परिवार पर दबाव बना रहे हैं। चर्चा है कि मारपीट करने वाले अब अंजाने में घटना होने की बात कर रहे हैं। यहां तक कि अस्पताल में भी कुछ लोग घायल कृष्ण कुमार के परिजनों से बातचीत करने पहुंचे।
विज्ञापन


बाइक छोड़कर भागे युवकों को पकड़ा
कटरामेदनीगंज चौराहे पर शनिवार की रात चेकिंग के दौरान बुलेट सवार दो युवक शहर की ओर से आते दिखे। पुलिसकर्मियों से बचने के लिए बुलेट नहीं रोकी। शंका होने पर पुलिस ने पीछा कर लिया। कटरामेदनीगंज कस्बा पार होने के बाद नहर के करीब बुलेट खड़ी कर पैदल ही भागे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस बुलेट समेत युवकों को थाने ले गई। पुलिस ने बुलेट को सीज कर दिया।
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मारपीट करने वाले खजोहरी निवासी आकाश, विशाल यादव, विकराल, अंकुश यादव, प्रदीप यादव, अमन व भुसरौली भुआलपुर के रहने वाले प्रमोद पटेल को गिरफ्तार किया। उनके पास से डंडे, रॉड भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें