फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जच्चा-बच्चा की मौत, मायके वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीत नगर पर प्रसव के दूसरे दिन जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतका के भाई ने लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मौत का कारण पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सदर बाजार रामचरन रोड निवासी शानू पटवा की पत्नी शिवानी गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन अजीत नगर अर्बन अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवानी ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी तो एसएनसीयू रेफर कर दिया गया। एसएनसीयू में नवजात ने दम तोड़ दिया। थोड़ी देर बाद शिवानी की हालत बिगड़ने लगी। डॉ. पारुल सक्सेना ने उसे भी मेडिकल कॉलेज स्थित महिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन महिला अस्पताल न ले जाकर प्रयागराज ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। मृतका का भाई प्रयागराज जनपद के फाफामऊ निवासी मोनू पटवा ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया कि इलाज में लापरवाही के चलते उसकी बहन और भांजे की मौत हुई है। प्रभारी कोतवाल दौलत यादव ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप मृतका के भाई ने लगाया है। इलाज में लापरवाही की शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें