फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहूपुर में डेढ़ हजार से अधिक लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद से सील हुए बरहूपुर गांव में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओं का छिड़काव किया। ढाई सौ घरों का सर्वे करने के साथ ही डेढ़ हजार से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले 21 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पट्टी के बरहूपुर गांव में मुंबई से आए पांच लोगों में महिला समेत दो लोग करोना पाजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से पुलिस प्रशासन ने गांव को सील कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है। दूसरे दिन ढाई सौे घरों का सर्वे करने के साथ ही डेढ़ हजार से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सर्वे के दौरान गांव में बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी करने के साथ ही एक-एक परिवार में मौजूद लोगों की सख्ंया जुटाई गई। इसके अलावा हर घर को सैनीटाइज किया गया। गांव की नालियों और गलियों में दवाओं का छिड़काव किया गया। 21 संदिग्ध लोगों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेज दिया। सीएमओ ने बताया कि बरहूपुर से 21 तो दो अन्य लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें