फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पटल पर बज रहा है भारतीय मेधावियों की सफलता का डंका : ज्ञान प्रकाश

विज्ञापन
बाबागंज के बुद्धीधर शिक्षण संस्थान में संस्थापक दिवस पर माल्यार्पण करते रूलर्स बार एसोसिएशन के - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
संस्कारित शिक्षा समाज को उज्जवल भविष्य प्रदान करती है। इससे सुदृढ समाज का निर्माण होता है। यह बातें बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् रामकिशोर मिश्र ने बाबागंज स्थित बुद्धीधर शिक्षण संस्थान में आयोजित संस्थापक दिवस पर कहीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रुलर्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने कहा कि विश्व पटल पर भारतीय मेधावियों की सफलता का डंका बज रहा है। भारतीय प्रतिभाओं का सम्मान पूरे विश्व में हो रहा है। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से नए भारत को विश्व पटल पर नेतृत्व की ओर ले जाने का आवाहन किया।
इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के पास दीप प्रज्जवलन और संस्थापक स्व. बद्रीधर द्विवेदी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में अंशिका मिश्रा, रीती, संजना, अंजू, सुहानी, काजल, उत्कर्ष, रचित ने ग्रुप डांस, शिक्षाप्रद, प्रसन्न एकल नृत्य, एकता गीत की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सामूहिक लोकगीत पर कई बार लोगों ने उनका स्वागत तालियों से किया। बुद्धीधर द्विवेदी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स के बैनर तले आयोजित संस्थापक दिवस समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य विद्यासागर पांडेय व संचालन आरके त्रिपाठी ने किया। प्रबंध निदेशक डा. विनय द्विवेदी ने स्वागत भाषण में शिक्षण संस्थानों की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए करते हुए पंडित बुद्धीधर के सिद्धांतों को नमन किया।
इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य राकेशधर द्विवेदी, प्रधानाचार्य देवेंद्रमणि त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य विमल सिंह, एडवोकेट महेश मिश्र, अमर कुमार त्रिपाठी, अभयानंद द्विवेदी, केके पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सीताराम सरोज, अजय कुमार द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

बाबागंज के बुद्धीधर शिक्षण संस्थान में रूलर्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान करते - फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें