फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आंधी से जिले में 10 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से जिले में करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान प्रशासन लगा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं की वजह से टिनशेड और छप्पर उड़ गए। खंभे और पेड़ टूट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नुकसान का आकलन करने के लिए पांचों तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में टीम भेजी गई। पीड़ित परिवारों से जानकारी लेने के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व टीम लगातार रिपोर्ट अधिकारियों को अपडेट करती रही।
लालगंज और कुंडा तहसील क्षेत्र में दैवीय आपदा ने बड़े पैमाने पर कहर बरपाया। बाघराय के उमरी बुजुर्ग निवासी होमगार्ड इंद्र नारायण पांडेय का कच्चा आवासीय मकान आंधी की चपेट में ढह गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल पिता बैजनाथ पांडेय और माता सोना देवी का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। तेज आंधी ने गृहस्थी को मलबे में तब्दील कर दिया। बाघराय स्थित चामुंडा धाम के पास पीपल का पेड़ गिर गया।
कोर्रही निवासी पारसनाथ विश्वकर्मा के घर की चहारदीवारी भी ढह गई। आवास के बगल लगा बिजली का खंभा भी उखड़ गया। दसवापुर में धराशायी पेड़ के नीचे दबने से अशोक सरोज की चार बकरियों की मौत हो गई।
जेठवारा इलाके में स्थित पोल्ट्री फॉर्म की चहारदीवारी भी आंधी से गिर गई। सीएचसी कटरा गुलाब सिंह भवन पर वृक्ष गिरने से दीवारें दरक गईं। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के स्वरूपपुर निवासी अजय यादव के भैंस की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई।
इनसेट-
बिजली और आंधी ने ली पांच लोगों की जान
अंतू थाना क्षेत्र के रघना निवासी लाल बहादुर वर्मा (43) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बाघराय के नारंगपुर में कच्ची दीवार के मलबे में दबी शांति देवी की दम घुटने से मौत हो गई।
लालगंज के ओझा का पुरवा निवासी धर्मेंद्र यादव (22) टिनशेड की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। महेशगंज के सराय स्वामी निवासी शिवभूषण पांडेय (56) की भी दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के पूरे तिगुनाईत कैथौला गांव निवासी चंद्रकली (70) बुधवार को आंधी-तूफान के दौरान घर का छप्पर गिरने से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इनसेट-
बिजली के खंभे उखड़े, ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त
तेज आंधी के बाद बृहस्पतिवार को विद्युत निगम ने नुकसान का आकलन किया। लालगंज और कुंडा इलाके में करीब 20 किमी तक के बिजली के खंभे उखड़ गए। 20 किमी के दायरे में लगे अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए।
इनसेट-
वर्जन-
आंधी के चलते नुकसान अधिक हुआ है। अब तक करीब 10 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। पीड़ित परिवारों को मदद भी पहुंचाई जा रही है। - आदित्य प्रजापति, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें