फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पांच माह बाद टूटेगा प्रतापगढ़ जंक्शन का सन्नाटा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म दो पर सौन्दर्यीकरण के तहत लगाई गयी टाइल्स। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए मार्च में हुए लॉकडाउन के पांच महीने बाद रविवार को प्रतापगढ़ जंक्शन का सन्नाटा टूटेगा। मार्च के बाद पहली बार यात्री ट्रेन प्रतापगढ़ के रास्ते गुजरेगी। धनबाद-फिरोजपुर स्पेशल अप और डाउन रविवार को प्रतापगढ़ के रास्ते गुजरेंगी।
विज्ञापन

महामारी पर काबू पाने के लिए 24 मार्च से देश में लॉकडाउन कर दिया गया था। इससे ट्रेनों का संचालन भी ठप हो गया। स्टेशन पर सन्नाटा पसरा गया। हालांकि बीच में प्रवासियों को लेकर कुछ ट्रेनें आईं।
इसके बाद से रेलवे स्टेशन पर वीरानगी छाई हुई थी। गिने-चुने रेल अफसर और कर्मचारी ही दिखाई पड़ते थे। स्टेशन के आसपास के दुकानदारों का व्यापार चौपट हो गया।
विज्ञापन

बीच में कुछ ट्रेनों का संचालन जरूर शुरू हुआ, मगर उसमें प्रतापगढ़ से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली एक भी ट्रेन शामिल नहीं थी। अब रेलवे ने धनबाद-फिरोजपुर स्पेशल के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 13 सितंबर को प्रतापगढ़ आएगी।
इससे रेलवे का जहां हजारों रुपये की कमाई हुई है, वहीं वेंडर से लेकर आसपास के दुकानदार भी खुुश नजर आ रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि धनबाद-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर प्रतापगढ़ पहुंचेगी। फिरोजपुर-धनबाद स्पेशल ट्रेन दोपहर दो बजे आएगी। यात्रियों को समय से दो घंटे पहले स्टेेशन पहुंचना होगा।
नहीं जारी किया जाएगा प्लेटफार्म टिकट
स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि कोरोना केेे देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन में बैठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। वेटिंग, जनरल टिकट के साथ ही प्लेटफार्म टिकट भी जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए हर किसी को प्लेटफार्म पर नहीं जाने दिया जाएगा। आरक्षण वाले यात्री ही यात्रा कर सकेंगे।
लॉकडाउन में बदल गई स्टेशन की सूरत
लॉकडाउन में मॉडल रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ की सूरत बदल गई है। दो अतिरिक्त प्लेटफार्म का निर्माण जहां जोरों से चल रहा है, वहीं गड्ढों में तब्दील एक नंबर प्लेटफार्म की मरम्मत कराने के साथ ही टाइल्स लगा दी गई है।
प्रतापगढ़ जंक्शन को मॉडल रेलवे स्टेशन का दर्जा मिला था। बीते चार साल से मरम्मत का कार्य चल रहा था। दो नए प्लेटफार्म, वाशिंग लाइन और तीन से पांच नंबर लाइन तक जाने के लिए फुटओवरब्रिज का निर्माण होना था। ट्रेनों के आवागमन के चलते काम में तेजी नहीं आ पा रही थी।
लॉकडाउन में कार्यदायी संस्था ने गड्ढों में तब्दील प्लेटफार्म एक की मरम्मत करवा दी। टाइल्स लगा दिए गए हैं। प्रतापगढ़ से फाफामऊ के बीच विद्युतीकरण का कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है, वहीं वाशिंग लाइन और प्लेटफार्म के साथ फुटओवरब्रिज का निर्माण तेज गति से चल रहा है।
इससे स्टेशन की सूरत बदली-बदली नजर आ रही है। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि स्वचालित सीढ़ी की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही उसका भी निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर हुआ सौन्दर्यीकरण।- फोटो : PRATAPGARH

रेलवे स्टेशन प्रवेश द्वार की दीवारों पर बनाये गये आकर्षक चित्र।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें