फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी

Thu, 05 Nov 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सगरासुंदरपुर। बीडीसी सदस्य प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर उसके समर्थकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसके घर के सामने कई राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। घटना के बाद चार के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के वासूपुर पौड़िया गांव से हंडौर के अभिनंदन सिंह किल्लू और तिलौरी के याहिया खान ने बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम अभिनंदन के पक्ष में आ गया। चुनाव प्रचार के समय से ही अभिनंदन सिंह के समर्थक सहदेव जोशी और याहिया खान के समर्थक यूसुफ के बीच तनातनी बढ़ गई थी। मंगलवार की शाम सगरा बाजार से सहदेव जोशी, बलवंत के साथ अपने गांव वासूपुर पौड़िया जा रहा था। आरोप है कि याहिया खान को वोट नहीं देने से नाराज उसके समर्थक वासूपुर निवासी यूसुफ खान, रिक्की खान, नौशाद खान व इस्माइल ने गांव के समीप ही सहदेव को रोक लिया।

 सहदेव किसी तरह भागकर घर पहुंचा और सारी बात परिजनों को बताई। इस दौरान बाइक से यूसुफ साथियों के साथ सहदेव के घर के सामने पहुंचा और तमंचा निकालकर गोली चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण सहम गए। सहदेव और उसके परिजनों ने किसी तरह घर के भीतर छिपकर जान बचाई। इस बीच ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए चले गए। घटना के कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दबिश देकर यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। गांव में पुलिस को आते देख अन्य आरोपी भाग निकले। सहदेव की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो गया। विवाद दो समुदायों के बीच का होने के चलते गांव में अधिकारियों ने घटना के बाद से ही लीलापुर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस को तैनात कर दिया है। दूसरे दिन भी गांव में पुलिस की तैनाती बरकरार रखी गई।
विज्ञापन

वर्जन
घटना के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लालगंज कोतवाल को निर्देश दिया गया है। चुनावी रंजिश को लेकर जहां कहीं भी विवाद होगा, वहां सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गांव में अब तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

दिनेश प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें