फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पहाड़ों का मौसम आया...सुबह कोहरे का नजारा, शाम को गलन

Fri, 29 Dec 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी अपना रंग दिखाने लगी। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। दिनभर बादल छाए रहे। शाम होते सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक सुबह घना कोहरा होगा। ठंड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

कोहरा तो बुधवार की शाम से ही पड़ने लगा था। बृहस्पतिवार की सुबह तक इतना घना हो गया कि करीब दस मीटर भी दिखना बंद हो गया। ग्यारह बजे के बाद लोगों ने धूप की उम्मीद लगाई थी लेकिन धुंध ही छाई रही।
मौसम का असर जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी और बाजारों से घटने लगी। बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई। शाम को गुलजार रहने वाले बाजारों में जल्द ही सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी विनय सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने के आसार हैं। लोग और गलन भरी ठंड का सामना करने के लिए तैयार रहें।




रैन बसरे की हल्की रजाई, कैसे कटेगी ठंड

सर्दी में बेसहारा लोगों को राहत देने के लिए बनाए गए रैन बसेरों में दिन में कोई नहीं नजर आया। शहर के रोडवेज बस अड्डा, हादीहाल और जिला अस्पताल में रैन बसेरा बनाया गया है। लेकिन इन रैन बसेरों में टेंट की हल्की रजाई रखी गई है, जो ठंड से बचाव को नाकाफी है।




ऊनी कपड़ों के खरीदार बढ़े

सर्दी की दस्तक के साथ ही ऊनी कपड़ों के बाजार में भीड़ बढ़ गई है। जैकेट, सदरी, स्वेटर, इनर खरीदारी तेज हो गई है। दुकानदार सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि ग्राहकों के खरीदारी के लिए आने से कारोबार अच्छा होने की उम्मीद जग गई है।



कोहरा से गेहूं को लाभ, आलू और मटर को नुकसान


प्रतापगढ़। मौसम में बदलाव होने से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि बदली और कोहरे से गेहूं की फसलों को फायदा होगा। आलू सरसों, मटर व अरहर की फसल को नुकसान हो सकता है।

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लगातार कोहरा पड़ने से गेहूं की फसल को छोड़कर अन्य सभी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। फूल वाली फसलों को कोहरा व पाला से नुकसान होता है। कोहरा अभी ज्यादा नहीं है लेकिन लगातर पड़ेगा तो आलू, सरसों, मटर,अरहर आदि फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें