फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से गांव आए छह लोगों के संदिग्ध होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका सैंपल लेने गांव पहुंची। इस दौरान डेरवा में ड्यूटी करने वाले पांच पुलिस के लोगों ने भी अपना सैंपल दिया। टीम ने पूरी एहतियात से उनका सैंपल लिया। इसकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
विज्ञापन

बरई गांव का एक व्यक्ति अपने पांच रिश्तेदारों के साथ मुंबई से गांव आया। वह मुंबई के धारावी में रहता था। उसकी पत्नी के किडनी में इफेंक्शन था। इसके चलते वह वहां से एंबुलेंस बुक करके चला आया। उसके साथ बसवाही गांव के उसके चार रिश्तेदार भी चले आए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य महकमे को सूचना दी। इस पर जिले से स्वाथ्य टीम कुंडा के बरई गांव आई और वहां पर सैंपल लिया। इस दौरान डेरवा में ड्यूटी करने वाले एसओ संग्रामगढ़ व उनके कुछ सिपाहियों ने भी अपना सैंपल दिया। इस दौरान डा.सुरेश सिंह, डा. राकेश, डा.रोहित सिंह, नवीन मिश्रा, विनोद यादव, अनिल यादव, बरई प्रधान भुट्टू हाफिज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें