फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बीच मझधार गई नाविक की जान, श्रद्धालुओं की अटकी सांस, मची चीख-पुकार, दूसरे नाविक ने लगाया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार की सुबह शाहाबाद घाट पर पांच श्रद्धालुओं को नाव से गंगा स्नान कराने लेकर जा रहे नाविक नरेश निषाद की बीच नदी में मौत हो गई। नाव डगमगाने पर श्रद्धालु चिल्लाने लगे तो दूसरा नाविक नाव को किनारे तक ले आया। दो घंटे की मशक्कत के बाद डूबे नाविक को साथियों ने जाल की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पर्व पर स्नान के लिए भोर से मानिकपुर के शाहाबाद घाट पर श्रद्धालुओं का रेला लगा था। नाविक स्नानार्थियों को मुख्य धारा में स्नान कराने के लिए नाव से नदी के मध्य की ओर ले जा रहे थे। मनिहारी टोला निवासी नरेश निषाद (35) भी एक पुरुष व चार महिलाओं
को स्नान कराने ले जा रहा था। स्थानीय नाविकों के मुताबिक, अचानक गश खाकर नरेश नदी में गिर गया। नाव पर सवार श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर दूसरा नाविक पहुंचा और नरेश की नाव को किनारे तक ले आया। तब कहीं सवारियों की जान में जान आई।
विज्ञापन

इधर, अन्य नाविक अपनी साथी की तलाश करने लगे। नदी में जाल डाला। दो घंटे बाद करीब साढ़े नौ बजे गहरे पानी में समाए नरेश को खोजने में कामयाबी मिली। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इनसेट


नाविक की तत्परता से बची श्रद्धालुओं की जान
मृतक नरेश के साथी शिवकुमार निषाद ने बताया कि वह यात्रियों को गंगा नदी पार कराकर वापस लौट रहा था। तभी नरेश पर नजर गई। वह संतुलन के लिए नाव पर खड़ा था और लड़खड़ा रहा था। उसकी हालत देख वह नाव लेकन उसकी ओर बढ़ा। तभी नरेश नदी में गिर गया। दूसरे लोगों को मदद के लिए आवाज देने के साथ ही नरेश की नाव पर सवार लोगों को बचाते हुए किनारे ले गया। शिव कुमार का कहना है कि पहले भी उ डूब रहे लोगों की जिंदगी बचाई है। नरेश को न बचा पाने का उसे जीवन भर मलाल रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें