फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लुटेरे ने पुलिस पर चलाई गोली जवाबी फायरिंग में हो गया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की चेन बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागे लुटेरे ने झाड़ियों में छिपाकर रखे तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि सात नवंबर को भगवतगंज के पास मां बाराही धाम का दर्शन कर लौटते समय प्रेमनगर की रहने वाली सीमा देवी के गले से बाइक सवार दो बदमाश चेन छीनकर भाग निकले थे। मुकदमा दर्ज कर रानीगंज पुलिस ने दिलीपपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा यहियापुर निवासी सहरे गुलजार व मोहम्मद तबरेज को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट की घटना स्वीकार करते हुए लूटी चेन चंदी गोविंदपुर के पास झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार अपनी टीम के साथ दोनों को लेकर मौके पर पहुंचे। तबरेज ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चेन बरामद कराई। तभी सहरे गुलजार पुलिसकर्मियों को झटका देते हुए झाड़ियों में छिपाकर रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एसओ व दरोगा ने भी दो राउंड फायरिंग की। गोली लगने से गुलजार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रानीगंज ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें