बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के सांगा पट्टी गांव में बदहाल सड़क। संवाद
बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के सांगा पट्टी गांव में एक किमी लंबी सड़क लगभग 10 साल से टूटी हुई है। सड़क पर गिट्टी बिखरने से ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।
इस सड़क का निर्माण 24 साल पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा की निधि से हुआ था। पट्टी-रानीगंज मार्ग से पूर्व की तरफ बस्ती को जाने वाली यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता और एमएलसी उमेश द्विवेदी ने सड़क की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी लोक निर्माण विभाग को मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। मगर पांच साल बीतने के बाद भी सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। आरईएस के एक्सईएन सुजीत राय ने बताया कि किसी जनप्रतिनिधि से बजट मिलने पर ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।