फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ठंड के साथ ही बढ़ेगा बीपी का खतरा, दिल-दिमाग पर पड़ेगा असर

Thu, 19 Nov 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में धूप और सुबह-शाम ठंडी हवा से आने वाले दिनों में लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। सबसे ज्यादा खतरा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को होगा। ठंड बढ़ने के साथ ही रक्तचाप में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाएगा, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अनुज चौरसिया ने बताया कि सर्दी में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ सकता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से अनियंत्रित है, उनमें हृदय संबंधी समस्याओं और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
ठंड की शुरुआत में लोग अक्सर जरूरी सावधानियां नहीं बरतते, जबकि तापमान में बदलाव के दौरान भी रक्तचाप प्रभावित हो सकता है।
कम उम्र में भी बढ़ रहे मरीज
डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या, असंतुलित खानपान और मानसिक तनाव के कारण कम उम्र में भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सामने आ रही है। पहले इसे अधिक उम्र के लोगों की बीमारी माना जाता था लेकिन अब 30 से 32 साल के युवाओं में भी इसके मामले देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टर ठंड शुरू होने से लेकर अगले तीन-चार महीनों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें
- गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व हाथ-पैर ढककर रखें।
- नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराएं और दवाएं समय पर लें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद न करें और न ही उसकी खुराक बदलें।
- भोजन में नमक, तली-भुनी चीजों और अधिक वसा का सेवन सीमित रखें।
- रोज हल्का व्यायाम करें, लेकिन अत्यधिक ठंड में भारी मेहनत करने से बचें।
- तनाव कम रखें, पर्याप्त नींद लें।
- सीने में दर्द, सांस फूलने व स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें