फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लाख बिजली के बिल की हुई वसूली

Sat, 31 Oct 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बिजली विभाग ने 12 लाख का बकाया बिल वसूला है। शुक्रवार को सिनेमा रोड और चौकघंटाघर इलाके में वसूली पर निकली टीम थी।
विज्ञापन


अभियान के दौरान बड़े बकायेदारों ने बिल जमा करने के लिए अधिकारियों से समय मांगा था। उनके यहां से बकाया वसूलने के लिए एसडीओ टाउन घनश्याम तिवारी और जेई एसबी प्रसाद टीम लेकर पहुंच गए। बकायेदारों से करीब 12 लाख रुपए की वसूली की गई। टीम को देखने के बाद कई दुकानों में ताले लग गए। इस दौरान दो लोगों से 16 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। एसडीओ ने बताया कि वसूली अभियान आगे भी चलेगा। उधर, विजिलेंस टीम ने भी छापेमारी का अभियान चला रखा है। शहर में कई स्थानों पर बिजली चेकिंग का मामला प्रकाश आया है। हालांकि किसी के पकड़े जाने की खबर नहीं थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें