फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे गुल रही शहर के दो उपकेंद्रों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को भुपियामऊ में मेनलाइन की खराबी से शहर में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे शहरी उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे भुपियामऊ 132 सब स्टेशन की मेन लाइन में खराबी आ गई। इससे बाबागंज व रूपापुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण आधे की शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल हो उठे। इनवर्टर भी जवाब दे गए। करीब पांच घंटे तक मेनलाइन को दुरुस्त करने में लोग जुटे रहे। पांच घंटे तक मेनलाइन का कार्य चला। करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ बाबागंज ने बताया कि खराबी के चलते आपूर्ति ठप रही। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो गई।
नगदी जमा करने आए ग्राहकों ने बैंक के गेट पर किया हंगामा
नगदी जमा करने आए ग्राहकों ने गुरुवार को रानीगंज बीओबी बैंक के गेट के बाहर हंगामा किया। कोरोना काल के दौरान जमा-निकासी के नियमों पर सवाल खड़ा करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्राहकों ने कहा कि नगदी जमा करने व निकासी के लिए लोगों को बाहर खड़ा रहना पड़ता है। गेट से ही जमा-निकासी की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है। अंदर प्रवेश बंद कर दिया गया है। इससे बड़ी रकम जमा करने के लिए आने वाले लोगों को बाहर हर पल डर सताता रहता है। इसे लेकर कई बार बैंक प्रशासन से भी बात की गई। सोशल डिस्टेंसिंग बीच जमा- निकासी की मांग की गई। किसी दिन बड़ी वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने बताया कि यही हाल सेंट्रल बैंक का भी है। बड़ी रकम जमा करने व निकालने के लिए आने वाले लोगों को हर पल डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें