फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सामग्री का बकाया है 78 करोड़, मिले सिर्फ 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से सामग्री मद का करीब 78 करोड़ बजट न मिलने के चलते मनरेगा योजना वेंटिलेटर पर आ गई है। मंगलवार को शासन ने करीब 25 लाख रुपये बजट जारी करते हुए दीपावली पर राहत देने की कोशिश की है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में लगभग 78 करोड़ की धनराशि से भूमिगत बांध, मिट्टी के बांध, चेक डैम बनवाए गए। पौधरोपण कर वनों के विकास का कार्य भी किया गया। इसके अलावा कई कार्य किए गए। करीब दो साल में मनरेगा योजना से ग्राम प्रधानों ने कार्य कराए। मगर बजट उपलब्ध न होने के चलते भुगतान नहीं हो सका था।
मंगलवार को शासन ने बजट जारी करने का एलान किया। सुबह से ब्लॉक कार्यालय पर डोंगल लगवाने के लिए ग्राम प्रधानों की भीड़ जुटी रही। दोपहर करीब दो बजे 25 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। जिसके बाद प्रधान मायूस हो गए। डीसी मनरेगा संतोष सिंह ने बताया कि मंगलवार को मनरेगा बजट जारी कर दिया गया है। डोंगल लगने के बाद भुगतान भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें