फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तालाब में डूबने से फौजी के इकलौते बेटे की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के सर्वजीतपुर में शनिवार सुबह फौजी के इकलौते बेटे आयुष सिंह की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन बदहवास होकर घटनास्थल की ओर भागे। अस्पताल से शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परसनी निवासी सैनिक अरुण सिंह का इकलौता 16 वर्षीय बेटा आयुष शनिवार की सुबह आठ बजे घर से सर्वजीतपुर स्थित कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश कराने की बात कहकर निकला था। उसके साथ पड़ोस का रहने वाला दोस्त अंकुश सिंह भी था। कॉलेज के करीब स्थित तालाब में पानी भरा देख दोनों नहाने लगे।
विज्ञापन

नहाते समय अचानक आयुष गहरे पानी में समा गया। यह देख कुछ दूर पर नहा रहे अंकुश सिंह ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। करीब 10 से अधिक ग्रामीण आयुष की तालाब में खोजबीन करने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे निकाला जा सका। आनन-फानन में पुलिस संग ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आयुष को मृत घोषित कर दिया।
मौजूदा समय में अरुण कुमार सिंह की तैनाती राजस्थान के जैसलमेर शहर में है। मृतक बहनें आंचल और शीतल का इकलौता भाई था। मृतक के बाबा गंगा प्रसाद सिंह ने रोते हुए बताया कि आयुष तालाब के करीब स्थित कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें