फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जहर खाने वाले न्यायालयकर्मी का चल रहा उपचार, पुलिस अन्जान

Tue, 08 Aug 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सूदखोर की पिटाई से आहत होकर उठाया था आत्मघाती कदम
विज्ञापन

प्रतापगढ़। सूदखोर की पिटाई और हर महीने जबरन ब्याज मांगने से आहत जहर खाने वाले न्यायालय कर्मी संतोष कुमार आर्य की हालत गंभीर बनी है। मंगलवार को भी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चलता रहा। इस मामले से पुलिस अन्जान बनी है। जबकि उसका शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जहर खाने वाले संतोष के मुताबिक दहिलामऊ के रहने वाले सूदखोर से उसने ब्याज पर रकम ली थी। ब्याज समेत रकम लौटाने के बाद भी सूदखोर उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। आरोप है कि वह उससे हर माह जबरन ब्याज के मद में रुपये की मांग करता है। संतोष ने मना किया तो कुछ दिन पहले सूदखोर ने उसे कमरे में बंद कर पीटा था। न्यायालय के एक कर्मचारी की भी सूदखोर से मिलीभगत का आरोप है। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें