मां बेल्हा देवी जंक्शन से होकर गुजरने वाली सुबह की दिल्ली-वाराणसी मालदा टाउन एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे की देरी से शाम को जंक्शन पहुंची। वहीं, आठ ट्रेनों के देरी से स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि दिल्ली- बरौनी स्पेशल चार घंटे, प्रयागराज संगम एक घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अर्चना एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से जंक्शन पर पहुंची। उन्होंने बताया कि हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल दो घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल चार घंटे, वाराणसी- दिल्ली स्पेशल साढ़े चार घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।