फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटे गए मोबाइल से बदमाशों ने कबाड़ कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

सार

लूटे गए मोबाइल से बदमाशों ने कबाड़ कारोबारी से तीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।जिसकी लोकेशन देल्हूपुर थाना क्षेत्र में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूटे गए मोबाइल से बदमाशों ने कबाड़ कारोबारी से तीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। कारोबारी को धमकी मिलने के बाद पुलिस रंगदारी मांगने वालों की धरपकड़ में जुट गई है। खतरा देखते हुए कारोबारी के घर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

रानीगंज क्षेत्र के कायस्थपट्टी निवासी बजरंगीलाल कबाड़ व किराना कारोबारी हैं। बुधवार दोपहर उसके पास अंजान नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने पहले 12 लाख फिर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकाया कि रुपये न मिलने पर उसकी जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी।
इससे कारोबारी के होश उड़ गए। खौफजदा कारोबारी परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। कारोबारी की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं। जो लगातार बजरंगी की सुरक्षा में मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 20 सितंबर को देल्हूपुर थाना क्षेत्र के मझगवां में बाइक सवार बदमाशों ने हालामई छितपालगढ़ निवासी हरिकेश से मोबाइल व रुपये लूटे थे। बदमाशों ने कारोबारी से रंगदारी मांगने में लूटे गए मोबाइल का प्रयोग किया। जिसकी लोकेशन देल्हूपुर थाना क्षेत्र में ही है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि रंगदारी मांगने वालों की तलाश की जा रही है।
लोकल लोगों पर गहरा रहा संदेह
पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि कारोबारी के जिस मोबाइल नंबर पर बदमाशों ने फोन किया है। वह नंबर लोकल या करीबियों को ही मालूम था। ऐसे में उससे जुड़ा व्यक्ति भी बदमाशों के साथ मिला है। रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए लूटे गए मोबाइल का इस्तेमाल किया है। व्यापारी को धमकी देने के बाद बदमाशों ने मोबाइल बंद कर लिया है। जिस स्थान पर आखिरी बार मोबाइल की लोकेशन मिली थी। उस स्थान पर पुलिस लगातार निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें