फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काला गमछा बांधे बदमाश ने छात्र का रेता था गला

Thu, 04 Jan 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात में छात्र को अगवा करने वाले बदमाश ने चेहरे पर काला गमछा बांध रखा था। आरोपी की तलाश में पुलिस हांफ रही है। हर पहलुओं पर छानबीन करते पुलिस चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। छात्र के सहपाठियों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन घटना के तीसरे दिन भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

सिटी नगर पंचायत के चक्काजी मोहल्ला निवासी अब्दुल रऊफ का सात वर्षीय बेटा सरफराज सोमवार की रात अपनी मौसी के साथ शौच के लिए घर से कुछ दूर खेत की ओर गया था। थोड़ी ही देर में वह गायब हो गया था। इसकी जानकारी घर वालों को तब हुई जब उसकी मौसी घर आईं।
छात्र के गायब होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। छानबीन के बाद खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार भोर सरफराज लहूलुहान हालत में घर पहुंचा था। उसने बताया कि अपह्र्ताओं ने चाकू से उसका गला रेता था। ऐसा उन्होंने क्यों किया. इस बारे में वह चुप है।
विज्ञापन

सरफराज से पूछताछ के बाद पुलिस ने कब्रिस्तान के करीब सरसों के खेत में खोजबीन शुरू की। वहां एक स्थान परखून गिरा था और सरसों की पौध कुछ दूर तक टूटी थी। वहां चाकू संग शराब की बोतलें भी मिली थीं। गंभीर रूप से घायल सरफराज को उपचार के लिए प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस छात्र को अगवा कर जानलेवा हमला करने वाले तक नहीं पहुंच सकी और न ही घटना की वजह का पता लगा सकी।
सूत्रों के अनुसार घायल छात्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आरोपी बदमाश अपने चेहरे पर काला गमछा बांधे थे। उसे शौच करते समय जब वह अकेला था, तभी उसे अगवा किया गया था। चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे में अब जानलेवा हमले की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें