फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विलय किए गए विद्यालयों का दोबारा होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
नए आदेश के तहत 50 से अधिक छात्र संख्या और एक किमी से अधिक दूरी के विद्यालयों का विलय निरस्त किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग एक बार फिर से विलय विद्यालयों का सर्वे कराएगा। सर्वे कार्य के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

पहले चरण में 200 विद्यालयों के विलय की कार्रवाई की गई थी। जिले के 2375 परिषदीय विद्यालयों में करीब दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हुआ। शासन की तरफ से 50 से कम छात्र संख्या वाले 200 विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों में विलय किया जाना प्रस्तावित किया गया।
एक जुलाई को दोबारा स्कूल खुला तो 50 से कम नामांकन वाले विद्यालयों का विलय निकटतम विद्यालयों में करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। विरोध के बावजूद पहले चरण के विलय की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब नया आदेश है कि एक किमी से अधिक दूरी वाले स्कूलों का विलय निरस्त किया जाएगा। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग टीम गठित कर सर्वे करने का निर्देश दिया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टीम गठित कर विद्यालयों के सर्वे का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें