फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी तीनों लोगों की जान

Wed, 21 Oct 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतका रीता भारती। फाइल फोटो
विज्ञापन
सड़क हादसों में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले अपनी जान गंवा रहे हैं। हाल ही में हुए अधिकांश मामलों में हेलमेट न होने पर सिर पर गंभीर चोट लगने से लोगों की मौत हो रही है। बावजूद इसके लोग इन हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

ताजा मामला कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां बाइक सवार तीनो लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। बीते 10 महीने के अंतराल में 12 से अधिक घटनाओं में वाहन चालकों की मौत का प्रमुख कारण हेलमेट न पहनना ही था। सीओ यातायात रविंद्र प्रताप ने बताया कि समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विद्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम होता है। इसके अलावा नियम का पालन न करने पर कार्रवाई भी की जाती है। फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
- 16 मई को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मोपेड सवार सांगीपुर की सूरज कली की मौके पर ही मौत हो गई थी। पति रामदीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- 27 जून को मोहनगंज बाजार के पास देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। -
- करीब एक साल पहले शहर के करनपुर के भाई-बहन बाइक से सुखपाल नगर जा रहे थे। स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी।

मृतका रीता भारती। फाइल फोटो

मृतका रीता भारती। फाइल फोटो

मृतका रीता भारती। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें