फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसानों-श्रमिकों के हित सर्वोपरि : अमर पाल मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य ने सोमवार को अर्जुनपुर में किसानों को संबोधित किया। भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित जनजागरण अभियान के तहत कृषक व श्रमिकों को जागरूक किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश प्रताप सिंह व नागेश प्रताप सिंह ने सांसद अमर पाल मौर्य को अंगवस्त्रम व गदा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों और श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कृषि से जुड़ी योजनाओं, फसल बीमा, सिंचाई सुविधाओं, खाद-बीज की उपलब्धता व श्रमिक कल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार और संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। चौपाल में किसानों व श्रमिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अजय वर्मा, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें