फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिस पति के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, पल भर में थमीं उसकी सांसें

Fri, 03 Nov 2023 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पत्नी ने बुधवार को करवाचौथ का पूरे दिन व्रत रखा। पति का चेहरा देखने के बाद पूजा की। उसी पति की हृदयघात से सांसें थम गईं। पर्व के दिन पति की मौत से पत्नी बेसुध हो गई। परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

मानिकपुरके निरंजन का पुरवा खमसरा निवासी भारतलाल यादव( 44) मिनरल वाटर प्लांट चलाते थे। बुधवार को भारत की पत्नी कलावती करवा चौथ का व्रत थीं। शाम को वह वह समय पर घर पहुंचा।
पत्नी के साथ पूजा की रस्म अदाकर व्रत तोड़वाया। कमरे के भीतर प्रवेश करते ही अचानक उसके सीने में दर्द उठा। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें