फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कड़ाके की सर्दी, जगह-जगह रिमझिम बरसात

विज्ञापन
सदर चौराहे पर ठंड से बचने को अलाव के समीप बैठे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शुक्रवार को भोर में पुरवा-पछुआ हवाओं के बीच द्वंद्व से मौसम का मिजाज बदल गया। हवाओं की टकराहट से आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। शाम होते ही बर्फीली हवाओं के बीच जगह-जगह बूंदाबांदी व रिमझिम बारिश हुई। इससे कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। लोग गर्म कपड़ों से लदे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.6 व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के असर से तापमान बढ़ गया। धूप तेज होने से ठंड का असर नहीं रहा। दिनभर जनजीवन सामान्य रहा, मगर शुक्रवार को भोर में पछुआ हवाओं ने वातावरण में दस्तक दे दी। इससे पुरवा व पछुआ हवाओं के बीच द्वंद्व शुरू हो गया। दोनों हवाओं की टकराहट से मौसम का मिजाज बदल गया।
आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ होने लगी। भोर में ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह गरज-चमक के बीच बूंदाबांदी व रिमझिम बारिश हुई। इससे ठंड में एकाएक इजाफा हो गया। शहर में मौसम खराब होने से पहले जैसी चहल-पहल नहीं रही। पंजाबी मार्केट, बाबागंज, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा, भगवाचुंगी सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन

शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड व गलन भी बढ़ गई। अंचल के रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर के ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बरिश हुई। शहर में भी बूदाबांदी हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि हवाओं के दिशा परिवर्तन से मौसम का मिजाज बदला है। बारिश की संभावना बनी हुई है।
शाम होेते ही धधकने लगे अलाव
शहर व ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ने से लोग चौकन्ने हो गए। शाम होते ही शहर के चौराहों व सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में अलाव धधकने लगे। यही हाल ग्रामीण इलाकों में भी रहा।
बिजली गिरने से पेड़ धराशाई
शुक्रवार को भोर में बिजली गिरने से महुए का विशालकाय पेड़ धराशाई हो गया। लालगंज इलाके के मिश्र्रपुर निवासी लालता प्रसाद तिवारी सहित तीन लोगों के पेड़ बिजली गिरने से ढह गए। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें