कोहरा पड़ना अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके बावजूद रेलवे ने अनुमान लगाकर दो दिसंबर से एक मार्च तक काशी विश्वनाथ और ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। जिस वजह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ऊंचाहार, कुंडा से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से एक मार्च तक आगमन व प्रस्थान दोनों निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से मालदा टाउन को जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च तक निरस्त रहेगी। हरिद्वार एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आगमन व प्रस्थान दोनों एक दिन के अंतराल पर होगा। इस ट्रेन का 52 फेरा निरस्त किया गया है। इसके अलावा योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी।