फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : अधिवक्ता की तेरहवीं में गए परिजन, बंद मकान खंगाल ले गए चोर

Mon, 19 Sep 2022 07:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

विवेकनगर निवासी अधिवक्ता बाबूराम पांडेय का गत दिनों निधन हो गया था। रविवार को उनके पैतृक गांव कोहड़ौर के लौली में तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने उनके पुत्र संतोष पांडेय परिजनों के साथ गांव चले गए। रात करीब दस बजे वह घर लौटे तो वहां का हाल देखकर परेशान हो गए।
विज्ञापन
The family of the advocate went to the thirteenth, theft of eight lakhs from the closed house
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेकनगर में रहने वाले अधिवक्ता की तेरहवीं में शामिल होने परिजन गांव चले गए। मौका पाकर चोर ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

विवेकनगर निवासी अधिवक्ता बाबूराम पांडेय का गत दिनों निधन हो गया था। रविवार को उनके पैतृक गांव कोहड़ौर के लौली में तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने उनके पुत्र संतोष पांडेय परिजनों के साथ गांव चले गए। रात करीब दस बजे वह घर लौटे तो वहां का हाल देखकर परेशान हो गए।

दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। भीतर आलमारी खुली पड़ी थी। चोर घर से तीन लाख रुपये नकद के साथ करीब पांच लाख के जेवरात उठा ले गए थे। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन

संतोष के अनुसार, वह ई-रिक्शा चलवाते हैं। दो चालकों पर शंका जताते हुए पुलिस को बताया कि एक ई-रिक्शा चालक उनके साथ घर गया था। रात में बार-बार किसी से फोन पर बात कर रहा था। बिना बताए करीब रात आठ बजे वह उनकी बाइक लेकर घर चला गया। उनकी तहरीर पर सोमवार को भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें