फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh :सिपाही पर हमले के आरोपी को भेजा जेल, चेहल्लुम जुलूस के दौरान किया गया था हमला

Mon, 19 Sep 2022 07:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जाम खुलवाने के दौरान मकंद्रूगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रवि यादव से कुछ लोगों की कहासुनी होने लगी।अचानक कुछ लोगों ने सिपाही पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सदर बाजार चौराहे के करीब चेहल्लुम के जुलूस से लौटते समय सिपाही पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

 

विज्ञापन

चेहल्लुम का जुलूस रविवार को करबला से लौट रहा था। सदर बाजार चौराहे के करीब डीजे से जाम लग गया था। जाम खुलवाने के दौरान मकंद्रूगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रवि यादव से कुछ लोगों की कहासुनी होने लगी। अचानक कुछ लोगों ने सिपाही पर हमला कर दिया। उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की गई।

 


सिपाही के साथ मारपीट की खबर पर कोतवाली पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। गंभीर रूप से घायल सिपाही रवि यादव को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसकी तहरीर पर नगर कोतवाली में तेलिया चौराहा निवासी मेराज अहमद उर्फ राजा, आजाद नगर निवासी इरशाद, छोटू डीजे वाला व 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन

पुलिस ने हत्थे चढ़े मेराज अहमद को सोमवार को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी सुबोध गौतम ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें