फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक में विजयलक्ष्मी को दोहरी सफलता

Thu, 25 Dec 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए अफीम कोठी में बुधवार को हुई में चयन प्रक्रिया में ग्रामीण इलाकों के कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। लोकनृत्य और कथक नृत्य में विजयलक्ष्मी को दोहरी सफलता मिली। जबकि एकल गीत में नाजनीन अव्वल रहीं।
विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तर पर चयन प्रक्रिया का आयोजन किया। विभिन्न ब्लाकों से आए कलाकारों ने अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। हारमोनियम में मो. रियाज, बासुरी वादन में राम विशाल, तबला वादन में कल्लू निराला अव्वल रहे। निर्णायक की भूमिका समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने निभाई। इसके पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपी चौरसिया ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कृपा शंकर तिवारी, राधेश्याम तिवारी, छंगूराम सरोज, रामनाथ यादव, मनोज कुमार,  किरन कुमार शुक्ला, अजय क्रांतिकारी, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें