फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सूतक काल से पहले बंद हुए मंदिरों के कपाट, चंद्रग्रहण के समय घरों में हुआ जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भाद्रपद की पूर्णिमा पर रविवार देररात को चंद्रग्रहण लगा। रात में 11 बजे से 12.22 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। रविवार दोपहर 12.58 बजे सूतक काल से पहले ही मां बेल्हा देवी मंदिर समेत जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर परिसर में जाप किया गया। लोगों ने सूतक काल मंत्रों का जाप कर अपने आराध्य देव की आराधना की।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक के समय भगवान का पूजन-अर्चन निषेध रहता है। ज्योतिषाचार्य विजय विवेकानंद ने बताया कि चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल का प्रभाव रहा। इस दौरान विशेष रूप से पूजा-पाठ, शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों को अशुभ माना जाता है। मंदिरों में भी पूजन कार्य निषेध रहता है।
बलीपुर दुर्गा मंदिर के पुजारी आलोक ऋषिवंश ने बताया कि देररात तक चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहा। सूतक काल शुरू होने के कारण मंदिरों में पूजन-अर्चन नहीं किया गया। ग्रहण व सूतक काल में भगवान की मूर्तियों को भी ढंक दिया गया।
विज्ञापन

सूतक काल शुरू होने पर नगर के मां बेल्हा देवी धाम, रानीगंज के मां बाराही देवी धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, लालगंज के बाबा घुइसरनाथ धाम कटरा मेदनीगंज स्थित शीतला माता धाम के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं लोगों ने दोपहर में सूतक काल से पहले भोजन किया। ग्रहण के बाद स्नान कर दान किया। देररात तक लोगों ने घरों में जागरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें