फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालगृह में 24 घंटे के लिए तैनात होंगे डाक्टर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम डा. रुपेश कुमार ने शुकुलपुर स्थित बाल गृह शिशु का औचक निरीक्षण करके नौनिहालों की सेहत जांचने के लिए 24 घंटे के लिए डाक्टरों की तैनाती करने को कहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही बच्चों को पोषक आहार दिया जाए। जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। सोमवार को बाबा रामउदित सेवा संस्थान शुकुलपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने हाउस फादर रत्नेश शुक्ल से बालिकाओं के पालन-पोषण की जानकारी ली।
विज्ञापन

बालगृह में मौजूद सात बालिकाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए डाक्टर नहीं होने पर 24 घंटे के लिए एक डॉक्टर को तैनात करने को कहा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि एक से दस साल तक के लावारिस मिलने वाले बच्चों को बाल गृह में रखा जाता है। डीएम ने प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर सिंह को अविलंब डॉक्टर की तैनाती करने को कहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाए। इस मौके पर अधीक्षिका रत्ना यादव, छाया शुक्ला, स्मृति मिश्रा, कमलाकांत शुक्ल, सर्वेश शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें