फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिले में आंधी-तूफान का खतरा, गर्मी से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। शाम को तापमान में कमी होने पर लोग घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को जिले में आंधी व तूफान को लेकर खतरा जताया है। साथ ही तापमान में वृद्धि का अंदेशा है। शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन व रात में गर्मी से लोग बेहाल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें