कोहड़ौर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़खानी के विरोध पर चचेरे बाबा की आरोपियों ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्याकांड से जुड़े 10 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश का पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा।प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सपा के लोग उनकी मदद करेंगे।
इस मौके पर सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज, रानीगंज विधायक डॉ.आरके वर्मा मौजूद, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र यादव, महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, राम बहादुर पटेल, महिला सभा जिलाध्यक्ष शांति सिंह, ज्योत्सना सिंह, मोहम्मद हई समेत अन्य नेता मौजूद रहे। संवाद