फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा में 14 बारातियों की मौत से दोनों परिवारों में मचा कोहराम, विवाह में हुई महज रस्म अदायगी

Fri, 20 Nov 2020 02:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh news - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
कुंडा में बारारियों से भरी बोलेरो के ट्रक में घुस जाने से हुई 14 लोगों की मौत से शादी वाले दोनों घरों में कोहराम मच गया है। विवाह की महज रस्म अदायगी हुई। अफरातफरी के बीच हुई रस्म अदायगी बिना दुल्हन के लौटी।
विज्ञापन


बारात बता दें कि गुरुवार को कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जिरगापुर गांव के संत लाल यादव के पुत्र सुनील यादव की बारात नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेख मोहम्मद पुर गांव के रहने वाले झूरीलाल यादव के यहां आई थी। वही बारात आने के बाद द्वार पूजा और जय माल की रस्म अदायगी हुई उसके बाद कुछ लोग खा पीकर वापस जाने लगे।

इन्हीं लोगों में कुछ दूल्हे के परिवार के सदस्य भी थे जो कि बोलेरो से सवार होकर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज इंदारा के पास पहुंचे थे कि खड़े ट्रक से बोलेरो अनियंत्रित होकर भिड़ गई और उसमें बैठे सभी 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर बारातियों लड़की व परिजनों में अफरा तफरी मच गई और सभी बराती वापस जाने लगे और वही दूल्हे के साथ कुछ लोग रुक कर शादी की।
विज्ञापन




रस्म अदायगी कर बिना विदाई और दहेज का सामान  लिए भोर लगभग 6:00 बजे वापस अपने घर चले गए वही झूरी प्रसाद की तीन लड़कियों व एक बेटे में सबसे छोटी बेटी क्रांति देवी की शादी थी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें