फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिन का लुढ़का पारा, उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल

Tue, 24 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर में आसमान पर छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में सोमवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा। बादलों के बीच सूर्य की तपिश से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तामपान में गिरावट के बावजूद लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल देख लोग बारिश की आस लगाए रहे, लेकिन बूंदाबांदी के साथ पुरवा हवा संग बादल आगे बढ़ गए। मौसम विभाग का अलर्ट भी लोगों के लिए छलावा साबित हुआ। बीते तीन दिन से बढ़ी उमस से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही बारिश होने की संभावना है।
रविवार के सापेक्ष सोमवार को अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस कम होकर 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में .9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रात का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते शनिवार से जिले के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले दो से तीन दिन के भीतर जिले में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें