भाजपा कार्यालय टेऊंगा में राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा का स्वागत करते विधायक राजेंद्र मौर्य, जिल
- फोटो : Archive
भाजपा कार्यालय टेऊंगा में बृहस्पतिवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस एक भी सीट जीत नहीं सकी।
इसके पूर्व काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा का जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन हुआ।
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए। कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए सांविधानिक संस्थाओं पर हमला करती रही है। भाजपा समाज को जोड़ने का काम कर रही है, जबकि विपक्ष बांटने की राजनीति कर रहा है। संचालन जिला महामंत्री अजय वर्मा ने किया। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजन मिश्र, राजेश सिंह, जिला मंत्री पूनम इन्सान मौजूद रहीं।