फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जेट्रोफा खाने से 10 बच्चों की हालत बिगड़ी

Wed, 14 Jun 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मांधाता थाना क्षेत्र के बरईपुर में मंगलवार को 10 बच्चों ने खेलने के दौरान जेट्रोफा का फल खा लिया। रात में बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिनमें गंभीर हालत में 4 बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरईपुर गांव में कुछ लोगों ने जेट्रोफा की खेती की है। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सफिया (11),अलीशा (10), इत्तिफाक( 7), आयजा (4) समेत 10 बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया। रात करीब 9:45 बजे बच्चों की तबीयत खराब हुई तो परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। बीमार बच्चों में चार की हालत गंभीर बताई गई। घबराए परिजन चारों बच्चों मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें