फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर

Wed, 14 Jun 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चकसारा गांव में मंगलवार की रात पड़ोसियों ने मेहताब (25) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मेहताब को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


चकसारा गांव निवासी मेहताब का पड़ोसियों से जमीन और रास्ते का पुराना विवाद चला आ रहा है। उनके बीच पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार की शाम बच्चों के बीच खेल -खेल में विवाद हुआ था। जिसमें मेहताब ने बीचबचाव किया था।
आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर घर के करीब हमलावरों ने मेहताब को रोक लिया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए वह जान बचाकर घर की ओर भागा। आरोपियों ने दौड़ा कर उसे गोली मार दी जो उसके कंधे में जा लगी। फायर और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

परिजन गंभीर रूप से घायल मेहताब को उपचार के लिए रानीगंज सीएससी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां भी डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश है। मंगलवार की शाम बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद भी हुआ था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें