फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बादलों ने खूब तरसाया, बिजली ने रुलाया

Sun, 17 Sep 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। रविवार को दिन भर बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। बिना बारिश के भी बिजली गुल हो रही है। बादल तरसा रहे हैं और बिजली के रुलाने से लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ अभी तक हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। शाम को तेज हवाओं के साथ धमाचौकड़ी भर रहे बादल गरज- चमक सात बरसे थे। मौसम विभाग के मुताबिक कुल 7 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। बीते दो दिन में करीब 75 मिलीमीटर बारिश ने किसानों को ही नहीं आम लोगों को राहत दी है। रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर, चिलबिला, भुपियामऊ ग्रामीण, गड़वारा, शुकूलपुर, मानधाता, रानीगंज, जेठवारा, लक्ष्मणपुर के आसपास कई विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार की रात से ही बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई है। हल्की बारिश के बाद लोकल फाॅल्ट से बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन रविवार को सुबह दस बजे तक परेशानी बनी रही। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण कर दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल की जाती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें