मृतक टैंकर चालक नवाब मंसूरी। फाइल फोटो
बीरापुर। सूरत में करंट की चपेट में आने से टैंकर चालक नवाब मंसूरी की मौत हो गई। खबर मिलते घर में मातम छा गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के नई कोट निवासी नवाब मंसूरी (42) सूरत में रहकर टैंकर चलाता था। शनिवार की रात वह टैंकर लेकर सूरत से अंकलेश्वर गया था। पार्किंग में टैंकर खड़ा कर केमिकल को दूसरे टैंकर में पलटने के लिए वह ढक्कन खोलने ऊपर चढ़ा। इसी दौरान ऊपर से गुजरी लाइन के चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे नवाब की मौत हो गई। मृतक की पत्नी और भाई पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर के लिए रवाना हुए। सोमवार को शव घर पहुंचने की उम्मीद है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी कोई संतान नहीं है।