फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेनलाइन में फॉल्ट से चार घंटे गुल रही शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में शहर में हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली की खपत बढ़ने से बिजली के तार गर्म हो रहे हैं। जिससे फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। शुक्रवार रात 10 बजे दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े 15 मोहल्लों में मेनलाइन के फॉल्ट के चलते दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। रात 12 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोग चैन से सो सके।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे दहिलामऊ उपकेंद्र के आउटगोइंग फीडर की सीटी ब्लास्ट होने से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे बिजली कटौती हुई। बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े स्टेशन रोड, भंगवाचुंगी चौराहा समेत आसपास के मोहल्लों में सुबह 11.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आपूर्ति ठप रही।
विभागीय अफसरों के मुताबिक गर्मी के चलते बिजली खपत दोगुनी होने से फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। शुकुलपुर निवासी माया तिवारी ने बताया कि बत्ती गुल से गर्मी में परेशानी हो रही है। भंगवा चुंगी निवासी रवि जायसवाल ने बताया कि गर्मी और उमस के साथ बिजली कटौती ने मुश्किलें बढ़ा दी है। जनरेटर चलाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें